Menu
blogid : 4243 postid : 702799

मूरख पंचायत ,….पत्र-३

हमार देश
हमार देश
  • 238 Posts
  • 4240 Comments

गतांक से आगे …

स्वामीजी क्षमा कीजियेगा ,…हम फिर भटक गए हैं !…..देश को राजनीति चलाती है ,..हमारा सबकुछ राजनीति तय करती है ,…राजनीति घोर कालिख में डूबी है तभी हम चौतरफा दुखी हैं ,…देश गिरता जा रहा है !……आज की राजनीति की हालत आप बखूबी जानते हैं ,….हर शाख पे उल्लू हर डाल पर गीदड़ बैठे हैं ,…जमीन मगरमच्छों से भरी है ,….कांग्रेस आदिम देशद्रोही है ,…सफ़ेद लिबास टोपी में कांग्रेस आदमखोरों भारतखोरों से भरी है ,….यह भारत को लपेटे विषबेल है ,…इसकी जड़ तना टहनी फूल फल पत्ती सब घातक जहर है !.. इसने हमारे अनेकों भारत सपूत खाए हैं,….फिरौ सफेदपोश बनी रही ,….इसका समूल नाश बहुत जरूरी .. मिटना अवश्यम्भावी है ,….और तमाम दल भी मस्त खाऊ कान्ग्रेसियत पाले हैं ,…भारत खाओ पचाओ कार्यक्रम सबका है ,……सब क्षेत्रीय दलों के तमाम मठाधीश देशद्रोही कार्यक्रमों के खुले छुपे भागीदार हैं ,….सबकी साझी विचारधारा है ,…अनमोल मानुष जनम पाकर जितना खा सकते हो खाओ !…..अगले चौरासी लाख जनम तक चुकाना ही होगा !….आपने आप का नाम सुना होगा ….आम आदमी पार्टी !…….सब जानते हैं कैसे पैदा हुई ,….हम ईश्वर की सौगंध खाकर कहते हैं ,…हमारे विचार से ये लालची विदेशियों की दूसरी कांग्रेस है !…ये सब एक मदारी के बन्दर हैं ….लड़ाई झगड़ा मेल मिलाप लेन देन सेटिंग गेटिंग सब कुछ है ,..भारत को फिरसे मूरख बनाने की गहरी चाल लगती है …..इनका अंदाज आगाज सबकुछ कांग्रेस जैसा है ,..उन्ही से मोहब्बत उन्ही से लड़ाई …मौका पाकर करो चढ़ाई ,…….बाहर से दिखाने खातिर टाफी चाकलेट रेवड़ी लच्छे सबकुछ है ,….स्वराज का पुराना गांधी जुगाड़ भी है ,…ये कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं मानते ,….लेकिन दिखाने खातिर सबकुछ करते हैं ,….अन्दर से विदेशी भक्त स्वदेशी राग सुनाते रहेंगे !…….ये मौकापरस्त बैंगन जैसे हैं ,..इनकी हालत चाहत देश देख रहा है ,……देश के लिए ये कांग्रेस से भी ज्यादा बंटाधारी हो सकते हैं !……मौका गांठने खातिर ही सही कभी ये आपके साथ दिखे थे ,….सरल ह्रदय महात्मा सबको आशीर्वाद देता है ,…आपने भी दिया था ,….मिलना उनकी नियति नीयत पर निर्भर है……बादल लालू चौटाला करूणानिधि माया मुलायम पवार जैसे महाभ्रष्टों की कौन कहे …..नवीन पटनायक जैसे ईमानदार माने जाने वाले नेता भी उड़ीसा का भला नहीं कर सके ,…काहे !!…..उड़ीसा में तमाम संपदा है ,…काहे से कि उनकी सादगी इमानदारी नकली होगी !…….सादगी सफेदपोशी में भारत बहुत दिन से मूरख बनता आ रहा है ,…ठाकरे मंडली झूठे मराठी स्वाभिमान की कहानी गढ़ती है ,….अपनी संपदा बढाने खातिर अस्मिता उछालते हैं ,…..मराठी अस्मिता के नाम पर अपनों पर ही गन्दगी भरी क्रूर हिंसा करते हैं ,….सच ई है कि ठाकरे मंडली की औलादें अंग्रेजी पढ़ते हैं ,..घर में अंग्रेजी वाह वाह ……बाहर हिंदी हाय हाय !……ऐसे राष्ट्रभक्तों से गधे ज्यादा अच्छे हैं ,..ईमानदारी से बोझा तो ढोते हैं ,..नितीश शरद का खेल अलग निराला है ,..मस्त खाते पीते कुर्सी के ख़्वाब देखते हैं ,….तीसरे मोर्चे की बात बनाने में जुटे हैं ,….कांग्रेसी माई दया करेंगी और ये पालतू खड़ाऊ बनकर राजसुख लेंगे !….हम केवल इतना कहना चाहते हैं कि कोई मौजूदा दल भारत का हित नहीं कर सकता ,……ये शत प्रतिशत चोर भारतद्रोही हैं …..हवाला से आजतक सब साबित चोर हैं ,…साबित कोई न हुआ ….हम इनके उलझाव में भटकते हैं ,..मूरख बनकर लुटते हैं !

स्वामीजी अब हम भाजपा की बात करते हैं !………मौजूदा राजतंत्र में भाजपा बेशक सबसे अच्छा दल है !…..भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा पर पनपी पार्टी है ,..बाद में अवसरवाद को अपना लिया …..भाजपा में सब दलों से अच्छे नेता हैं ,….मोदीजी जैसा दृढ निश्चयी राष्ट्रभक्त नेतृत्व है ,….जिसने गद्दारों लुटेरों की तमाम कुप्रयासों के बीच खुद को साबित स्थापित किया है ,….लेकिन ,…..बहुत बड़ा लेकिन है !….भ्रष्टों की भरमार यहाँ भी है ,….पलटी मारने में ये भी छोटे उस्ताद हैं …इनका गठजोड़ महाभ्रष्टों से है ,……भाजपा में ज्यादा से ज्यादा दस फीसदी नेता ईमानदार होंगे ,….और साठ सत्तर फीसदी कार्यकर्ता ईमानदार हैं …वो भी घुटन में फंसे हैं !…कालिख भरी व्यवस्था में ये प्रतिशत बहुत अच्छा लगता है ,.हम उनसे कुछ उम्मीद तो कर सकते हैं ..लेकिन..पूरी नहीं !… हमको ये व्यवस्था बदलनी होगी !……..भाजपा में तमाम कांग्रेसी पालतू हैं ,…सब मठाधीश लोग कुर्सी खातिर निगाह गड़ाए हैं ,…मोदीजी को आगे करना उनकी मजबूरी थी ,…आपके महान पराक्रम से मोदीजी की राह खुली ,…वर्ना सब प्रधानमंत्री बनना चाहते थे …..ये लोग आखिरी वक्त तक टांग फंसायेंगे !…लंगड़ी धोबीपछाड़ सब दांव आजमाएंगे ,…..टिकट खातिर पुराने चुके चालू लोग चरणवंदना करेंगे फिर देश के अरमानों का गला घोंटेंगे !…..स्वार्थ अहंकार में डूबा एक जयचंद खेल खराब करता है !….यहाँ तो मंडलियाँ डेरा डाले हैं !

हे भारत भाग्य विधाता … हमको भारत के उद्धार खातिर पूरा सच्चा पूरा समर्पित आध्यात्मिक पूर्ण भारतभक्त निःस्वार्थी राष्ट्रदल चाहिए !…..ये सिर्फ आप दे सकते हैं …..आपमें ही ये सब गुण हैं ,..आपने यही गुण देशभर में बांटे हैं ,….आपके बनाए संगठनों में अनेकों योगबली कार्यकर्ता हैं ,…..जितने कार्यकर्ता सब दलों को मिलाकर होंगे ,..उतने आपके इशारे पर देश खातिर मरने मिटने को तैयार हैं ,……मानवता के सच्चे सेवक ही सच्चा राजदल बना चला सकते हैं !….नए भारत उदय के लिए भारत स्वाभिमान रीढ़ की हड्डी है !…..सब जगह मौजूद राष्ट्रभक्त आपके साथ हैं ,….आप पीछे न हटो ….हम आपको धक्का देंगे ,.आप आगे चलो ,..देश आपके साथ चलेगा !…..आप हमारे आगे भी हो पीछे भी ,…आप हमारे ऊपर भी हो नीचे भी ,…..आप हमारा सबकुछ हो ,..रामराज्य की कल्पना कोरी भावना नहीं है ,…यह स्वयं राम की प्रेरणा है ,…आपका प्रकाश है !……हमने अज्ञानी मूर्खता में बहुत समय गंवाया है ,……इसमें भी उनकी महान कृपा होगी ….. आज हर जगह कालिख है लेकिन हर जगह उजाले का दिव्यबीज भी है !……गंभीर बीमार घायल लुटे भारत को आपके महौपचार की जरूरत है ,……आप भारत स्वाभिमान दल की घोषणा करो .. हम जैसे अनेकों अस्तित्व भारत पर कुर्बान होने को तत्पर हैं !……..होली तक देश भारत स्वाभिमान के वासंती रंग में सराबोर हो जाएगा !…योग महोत्सव तक पूरा भारत अपने उत्थान खातिर जुट जाएगा ,..शहीदी दिवस पर पूरा भारत अन्याय अत्याचार लूट साजिश के खिलाफ हुंकार भरेगा तो खुद परमपिता गोविन्द अपने सच्चे बच्चों को शक्ति देने नीचे आ जायेंगे …..हर अमीर गरीब मजदूर किसान व्यापारी उद्दमी सैनिक नौकर मालिक बच्चा बूढ़ा जवान माँ बाप भाई बहिन आपके महायज्ञ में भरसक आहुति देंगे ,..हर इंसान को इसका सुफल मिलेगा ,…पूरी इंसानियत जुटकर जीतेगी …….हमको बोलने की तमीज नहीं है ,..फिरौ घूमघूमकर बोलेंगे …. भारत का कोई ह्रदय ऐसा नहीं जिसमें राम न छुपे हों.. जिसमें आप न हों !…..हर भारतभक्त आपके साथ जुटेगा !…….हम भारतभक्तों के पैर पकड़कर आपके पास लायेंगे ,…..फिरौ कोई अहंकार स्वार्थ लोलुपता मोह में न आये तो उसे सच्चा भारतभक्त मानना ही भूल होगी !…..आप कहते हैं कि राजदल के लिए आदर्श विचारधारा होनी चाहिए !……आपसे बड़ा संघर्षशील समर्थ विचारक आज कौन होगा ,….आप सभी अच्छे विचारों को स्वीकार करते हैं ,…आप सबका सम्मान करते हैं !…आप सबको सुखी करना चाहते हैं ,…..आपसे बड़ा आदर्श भारत में आज कोई नहीं है !……सब मुद्दे सफलता मानवता से हल होंगे ….आप कोई राजपद नहीं लेंगे ,….आपके कार्यकर्ता भी किसी पद के लोभी नहीं हैं ,…सेवा ही आपका सबका धर्म होगा ,….. योग्य को सेवा खातिर पदाधिकार देने के अधिकारी आप ही हैं ,…यह आपका कर्तव्य भी है !…..तमाम सच्चे अच्छे देशभक्त लोग संगठन आपके नेतृत्व में जीजान लगा देंगे !……..भारत का उत्थान होकर रहेगा ,…..जब भारत स्वाभिमान बरसेगा तब भारत की महान धरती दिव्य सुगंध से सराबोर होगी !…..मानवता सुख सागर में डूबेगी ,…भगवत्ता का राज होगा !………

स्वामीजी आखिर में हम अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगते हुए फिर विनती करते हैं ,….अब भारत को प्रचंड बहुमत वाली पूर्ण राष्ट्रभक्त आध्यात्मिक सत्ता चाहिए ,……नेतृत्व नीतियां और नीयत साफ़ शुद्ध हितकारी हों ,…यह जैसे भी हो आपको करना होगा !….समय कुछ कम है …लेकिन बहुत है !……हमारे पास साधन कम हैं लेकिन भावना बहुत है ,…आपका हरपल देशसेवा मानवसेवा में समर्पित है ,….बहुत दिन से मूरख बना देश आपकी प्रतीक्षा कर रहा है ,….हमारा राजतंत्र कब्जाए शैतान काले कुबेरों का चमचों समेत खात्मा जरूरी है …आपका हमपर पूरा अधिकार है ,…हमारा सर्वस्व आपका है !……हमारी इच्छा का कोई मतलब नहीं है ,..हमारे हित खातिर आप जो चाहे करो…..आप महाज्ञानी राष्ट्रऋषि हैं ,…आप वही करेंगे जो देश के हित में होगा ,……आप परमेश्वर की महानतम रचना हैं ,…आप अपने दुर्दशाग्रस्त भारत की सुन्दरतम रचना कीजिये ,..जैसे आपने पतंजलि योगपीठ बनाकर भारत को प्रकाश दिया है ,..वैसे सच्चा समर्थ संपन्न सुखी सुरक्षित भारत बनाकर दुनिया को प्रकाश दीजिये ,…आप ईश्वरीय वरदान हैं …….आपके हर पल की कीमत अनमोल है ,..आपका हर कदम भारत उत्थान के लिए है !……आपकी जय हो !….भारत की जय हो ……………आपके चरणों में हमारा हरपल का प्रणाम पहुंचे …….भारत माता की जय !..”

पत्र समाप्त होते ही मौन पंचायत फिर झूम उठी ,…..भारत माता की जय !……स्वामीजी की जय !!…वन्देमातरम !!…..भारत माता की जय !!…….नारे देर तक गूंजते रहे …………………..क्रमशः

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh